28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘सुपरस्टार सिंगर 3’ के सेट पर नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत ने मनाई होली

मुंबई, 23 मार्च । बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ की जज सिंगर नेहा कक्‍कड़ ने अपने पति और पंजाबी कलाकार रोहनप्रीत सिंह के साथ शो के सेट पर होली मनाई।

इस सुपरहिट जोड़ी को प्रशंसक प्यार से ‘नेहूप्रीत’ कहते हैं। यह जोड़ा अक्टूबर 2020 में शादी के बंधन में बंधा था।

नए एपिसोड में गायन और कॉमेडी की बेहतरीन जुगलबंदी देखने को मिली। रोहनप्रीत शो के को-होस्‍ट के रूप में हर्ष लिम्बाचिया के साथ शामिल हुए।

शो में 11 वर्षीय वैष्णवी पणिक्कर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। उन्‍होंने सभी से होली समारोह में भाग लेने का अनुरोध किया। साथ ही होली की खुशी के अपने अनुभव के बारे में बात की।

वैष्णवी के कहने के बाद रोहनप्रीत, कैप्‍टन सलमान अली और हर्ष होली मनाने के लिए वैष्णवी के साथ शामिल हुए। इस जश्‍न में शो की जज नेहा भी शामिल हुई। सिंगर मोतियों वाली एथनिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

तस्वीरों में रोहनप्रीत अपनी लेडीलव के गालों पर बड़े प्यार से रंग लगाते दिख रहे हैं।

लाइव होली समारोह के बीच, वैष्णवी ने होली समारोह के बारे में बात की। इसके बाद सलमान ने अपने गांव में पारंपरिक होली उत्सव में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।

‘सुपरस्टार सिंगर 3’ सोनी पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

राख’ में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- ‘खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती

Newsdesk

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading