23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकशिक्षा

कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या

जयपुर, 26 मार्च । उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक नीट अभ्यर्थी ने राजस्थान के कोटा में आत्महत्या कर ली।

उरूज (20) उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के समधन गांव का रहने वाला था। वह पिछले एक साल से कोटा में रह रहा था। वह यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।

मंगलवार सुबह उसके परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसके परिजनों ने जवाहर नगर में रहने वाले उसके एक दोस्त को इस बारे में बताया। दोस्त उसके घर पर पहुंचा और मकान मालिक को बताया कि उसका दोस्त अपनी मम्मी-पापा के फोन का जवाब नहीं दे रहा है।

फिर गार्ड उस कमरे में पहुंचे, जहां वो रहता था, लेकिन गार्ड द्वारा दरवाजा खटखटाए जाने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद इस पूरे मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची तो उरूज का शव पंखे पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

विज्ञान नगर पुलिस स्टेशन के मुताबिक, शुरुआत जांच में सामने आया है कि यह परीक्षा में औसत अंक ला रहा था। हालांकि, मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

फिलहाल, जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading