November 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

जहाज की टक्कर से अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में ब्रिज गिरा

वाशिंगटन, 26 मार्च । अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ मंगलवार तड़के एक बड़े जहाज से टकराने के बाद गिर गया। स्थानीय अधिकारी कम से कम सात लोगों की तलाश कर रहे हैं जो पानी में गिर गए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जहाज पुल से टकरा गया। डूबने से पहले उसमें आग लग गई, जिससे ब्रिज पर मौजूद कई वाहन पटाप्सको नदी में गिर गए।

मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने एक्स पर पोस्ट किया, “आई-695 की ब्रिज पर घटना के कारण दोनों दिशाओं की सभी लेन बंद कर दी गईं। ट्रैफिक को बदला गया है।”

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के अनुसार, बाल्टीमोर अग्निशमन विभाग के संचार निदेशक केविन कार्टराईट ने कहा कि कम से कम सात लोगों की तलाश की जा रही है, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वो पानी में गिर गए।

कार्टराइट ने कहा कि अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे के आसपास कॉल प्राप्त हुई। इसमें बताया गया कि बाल्टीमोर से जा रहा एक जहाज ब्रिज पर एक खंभे से टकरा गया, जिससे पुल ढह गया। उस समय पुल पर कई वाहन थे।

अन्य ख़बरें

रूसी गैस को लेकर गैर-जिम्मेदाराना रवैया ही है यूरोप में दंगों की वजह: किरिल दिमित्रिएव

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू, दिल्ली समेत 7 हवाई अड्डों पर शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट; 2027 में व्यापक लॉन्च की तैयारी

Newsdesk

पाकिस्तान में सिखों के गुरुद्वारों की बदहाली, विदेशों में विरासत संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

Newsdesk

Leave a Comment