35.1 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

6 दिन की ईडी हिरासत खत्म होने पर केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश

नई दिल्ली, 28 मार्च । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज यानि गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पेश किया जाएगा। उनकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छह दिन की हिरासत आज खत्म हो रही है।

राउज एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी हिरासत में भेजा था।

21 मार्च को ईडी ने उनके आधिकारिक आवास पर दो घंटे तक पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केजरीवाल को कोई राहत देने से इनकार कर दिया था। इस सुनवाई में केजरीवाल की ओर से तर्क दिया गया कि उनकी गिरफ्तारी और जज बावेजा द्वारा पारित रिमांड आदेश अवैध है और वह हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं।

इसके जवाब में हाईकोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी को जवाब दाखिल करने का मौका देना होगा।

ईडी ने उन्हें दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों, ‘आप’ नेताओं और अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से कथित शराब नीति घोटाले का “मुख्य साजिशकर्ता” करार दिया है।

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने शराब घोटाले से अर्जित आय का लाभ उठाया है।

अन्य ख़बरें

केरल के त्रिशूर में पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट, सात की मौत; कई घायल

Newsdesk

सरकार की ‘बदनीयत’ बेनकाब, महिला आरक्षण पर कर रही दिखावा: अखिलेश यादव

Newsdesk

‘ओसामा और जाकिर नाइक के हमदर्दों की राजनीतिक साजिश’, खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading