October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेघालय सीएम ने भाजपा उम्मीदवार नहीं उतारने के लिए पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

शिलांग, 28 मार्च । मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने यह धन्यवाद बीजेपी द्वारा प्रदेश की दो सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे जाने पर दिया है।

उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मेघालय की दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया। उनका यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरे पिता और बहन के प्रति प्रेम को दर्शाता है।”

संगमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेघालय सहित संपूर्ण पूर्वोत्तर में चहुंओर विकास की बयार बह रही है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए विराट कल्पना की है, जिसमें मेघालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विशेष तौर पर, मेघालय की सत्तारूढ़ दल एनपीपी ने गत वर्ष दिसंबर माह में दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद यह माना गया कि अब बीजेपी भी आगामी चुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment