21.2 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

गाजियाबाद :घर में युवक की हत्या, रेलवे में था कारपेंटर

गाजियाबाद, 28 अप्रैल| स्थानीय थाना कोतवाली इलाके में एक युवक की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान सुरजीत (35) के रूप में हुई है। हत्या की वजह और हत्यारोपियों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गाजियाबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार शाम आईएएनएस को बताया, सुरजीत पंजाब लायन रेलवे कॉलोनी बजरिया इलाके में रहता था। पहली नजर में यह घरेलू आपसी विवाद की परिणति मालूम पड़ती है।

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, सुरजीत रेलवे में कारपेंटर था। इस सिलसिले में कोतवाली थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी की ओर से इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर पर इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

अन्य ख़बरें

बेंगलुरु: तरंग शक्ति अभ्यास में चमका स्वदेशी तेजस, एचएएल के दौरे पर आई 28 देशों के वायुसेना ने देखी भारत की ताकत

Newsdesk

ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता प्रदीप पूर्णेकर पर फायरिंग, अस्पातल में इलाज जारी

Newsdesk

संशोधित जीआरएपी में बड़े बदलाव, इंटर-सिटी बस और डीजी सेट पर स्टेज-1 से लागू होंगे प्रावधान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading