October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दुष्यंत चौटाला बोले- जेजेपी जल्द उम्मीदवारों के नाम का करेगी ऐलान, कांग्रेस पर किया कटाक्ष

झज्जर, 28 मार्च । लोकसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दल उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। इस बीच हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) जल्द ही राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी।

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज डरे हुए हैं। कांग्रेस का यह आखिरी चुनाव है। हरियाणा में विपक्ष के नेता का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान दर्शाता है कि उनके मन में भी डर है।

जेजेपी का वोट शेयर बढ़ रहा है। पार्टी विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। जेजेपी विधानसभा चुनाव में 10 सीट से बढ़कर 46 का आंकड़ा पार करेगी।

दुष्यंत चौटाला ने चुनाव के समय दल बदलुओं को लेकर कहा कि पार्टियां बदलने वाले नेता नहीं होते। जो नेता संगठन के प्रति समर्पित नहीं हैं, वो छोड़कर भाग रहे हैं।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment