November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार : एनडीए से मांझी, विवेक, अरुण ने भरा नामांकन; महागठबंधन से सर्वजीत, अर्चना भी मैदान में उतरीं

पटना, 28 मार्च । लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन गुरुवार को विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों के अलावा कई अन्य उम्मीदवारों ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

गया संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी तथा राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने पर्चा दाखिल किया।

मांझी के नामांकन के दौरान बिहार एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने गांधी मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

इधर, नवादा संसदीय क्षेत्र से एनडीए की ओर से भाजपा के विवेक ठाकुर ने और महागठबंधन की ओर से श्रवण कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया। राजद से टिकट नहीं मिलने से नाराज विनोद यादव और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने भी नवादा से बतौर निर्दलीय नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।

जमुई से राजद की अर्चना रविदास और एनडीए की ओर से लोजपा (रामविलास) के अरुण भारती ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद एनडीए के नेताओं ने एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया। राजद के नेता अभय कुशवाहा ने भी औरंगाबाद से नामांकन दाखिल किया है।

पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि है। पहले चरण में बिहार की गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई सीटों पर चुनाव होना है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment