श्रीनगर, 29 मार्च । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को श्रीनगर-सोनमर्ग राजमार्ग पर हुए हिमस्खलन में कई वाहन फंस गए , जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि हंग इलाके में श्रीनगर-सोनमर्ग राजमार्ग पर हिमस्खलन हुआ।
एक अधिकारी ने बताया, ”हिमस्खलन के कारण कुछ वाहन सड़क पर जमी बर्फ में फंस गए। भारी हिमस्खलन में फंसी दो गाड़ियों को बचा लिया गया है। हालांकि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।”
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस, नागरिक प्रशासन अधिकारी और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की निगरानी में बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।


