19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

स्टंटमैन के मना करने पर ‘लुटेरे’ में आमिर अली ने खुद किया कार सीक्वेंस स्टंट

मुंबई, 30 मार्च । एक्टर आमिर अली ने हाल ही में रिलीज हुई स्ट्रीमिंग सीरीज ‘लुटेरे’ के शूटिंग सेट से एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

एक्टर ने बताया कि साउथ अफ्रीका में सबसे खतरनाक टाउनशिप होने के चलते स्टंटमैन ने खयेलित्शा में स्टंट करने से मना कर दिया था, जिसके चलते उन्हें स्टंट खुद करना पड़ा।

सीरीज में, एक्टर अंडरकवर एजेंट की भूमिका में हैं।

सेट का किस्सा शेयर करते हुए आमिर ने कहा, ”एक घटना मुझे अच्छी तरह से याद है, जब मैं एक्शन सीक्वेंस कर रहा था, जिसमें मुझे एक कार का पीछा करना था और एक्शन निर्देशक ने मुझसे कहा कि मुझे स्टंट खुद करना होगा। मैंने उन्हें याद दिलाया कि खयेलित्शा सबसे खतरनाक जगहों में से एक है, और फिर भी उन्होंने मुझसे इसे करने को कहा।”

एक्टर ने कहा, ”पांच दिनों के बाद, जब हमने एक्शन सीक्वेंस पूरा किया, तो मुझे पता चला कि मेरा स्टंटमैन खयेलित्शा में आने से डर रहा था। इसलिए मुझे ये खुद ही करना पड़ा। जब आप शो देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि कार सीक्वेंस मैंने खुद किया है।”

शो के यादगार होने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस शो को अपने पूरे जीवन में हमेशा याद रखूंगा। ऑफर मिलने से लेकर शूटिंग पर क्या हुआ, यह एक शानदार यात्रा रही है।”

‘लुटेरे’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading