October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोर्ट की मंजूरी के बाद ईडी ने जेल में शुरू की शाहजहां से पूछताछ

कोलकाता, 30 मार्च । ईडी ने शनिवार को अदालत की मंजूरी मिलने के बाद निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां से जेल में पूछताछ शुरू की।

उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट उप-विभागीय न्यायालय ने शनिवार दोपहर पीडीएस मामले में ईडी को शेख शाहजहां से पूछताछ करने की इजाजत दे दी। हालांकि, ईडी को केवल जेल परिसर के भीतर ही शाहजहां से पूछताछ करने की इजाजत दी गई है।

शेख शाहजहां 5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले का मास्टरमाइंड हैं। वर्तमान में वह बशीरहाट सब-जेल में न्यायिक हिरासत में है।

इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने शेख शाहजहां गिरफ्तार किया था और बाद में सीबीआई को सौंप दिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि अदालत से अनुमति लेकर ईडी अधिकारियों की एक टीम बशीरहाट सब-जेल पहुंची और शाहजहां से पूछताछ शुरू की।

जानकारी के अनुसार, अगले हफ्ते, ईडी गहन पूछताछ के लिए शाहजहां की हिरासत के लिए कोलकाता में एक विशेष पीएमएलए अदालत का रुख करेगी।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment