July 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

20 वे दिन हजरत ख्वाजा अमीनुद्दीन चिश्ती बाबा साहेब कचहरी वाले की दरगाह में सामूहिक रोजा अफ्तार का आयोजन

जबलपुर :- रमजान का पवित्र महीना चल रहा है इस्लाम धर्म को मानने वाले इस पवित्र महीने में 30 दिन का रोजा रखकर खुदा की इबादत करते है। रोजा रखने वालो के लिए रोजा अफ्तार का आयोजन किया जाता है। रविवार को 20 वे दिन हजरत ख्वाजा अमीनुद्दीन चिश्ती बाबा साहेब कचहरी वाले की दरगाह में सामूहिक रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया। हिन्दू -मुस्लिम एकता के लिए आयोजित इस रोजा अफ्तार में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम रोजेदार शामिल हुए। मुफ्ती ए आजम मौलाना मुशाहिद अहमद सिद्दीकी की जेरे सरपरस्ती में आयोजित अफ्तार ए आम में कचहरी दरगाह के खादिम ए आला चंगेज खां अशरफी मौजूद रहे। रोजा अफ्तार के बाद मगरीब की नमाज अदा की गई…. और हिंदुस्तान मुल्क के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी गई

बाइट – मौलाना मुशाहिद अहमद सिद्दीकी, मुफ्ती ए आजम मध्यप्रदेश
बाइट – चंगेज खां अशरफी, खादिम

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

उज्जैन में महिला पर हमला; 11 लोगों पर मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

रात के अंधेरे में तोडफ़ोड़ करने वाले माफ करने लायक नहीं: बृजमोहन अग्रवाल

Newsdesk

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading