32.9 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चेन्नई-त्रिची हाईवे पर ट्रक, मिनी बस की टक्कर में दो की मौत

चेन्नई, 2 अप्रैल । चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजीवी नगर के पास मंगलवार सुबह चेन्नई जा रही एक ओमनी बस एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक ओमनी बस ने ईंट से लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। बस ड्राइवर एम.चंद्रन (38) और एक यात्री आर. पलानीअम्मल (64) की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में चौदह लोग घायल हो गए, उन्हें महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

पुलिस ने कहा कि चेतावनी के बावजूद वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।

अन्य ख़बरें

शिंदे गुट से संपर्क में छह सांसद, बागियों को कारण बताओ नोटिस जारी, संजय राउत ने दी सख्त चेतावनी

Newsdesk

महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती गिरोह के तीन आरोपियों पर कार्रवाई, लाखों का सामान बरामद

Newsdesk

राठी कॉलोनी में सांड के हमले से बुजुर्ग का सिर फटा, कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखा रही हांका गैंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading