33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी में भाजपा 80 और देश में 400 सीटें पार करेगी : केशव प्रसाद मौर्य

मेरठ, 2 अप्रैल । मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अरुण गोविल ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि यूपी में भाजपा 80 और देश में 400 सीटें पार करेगी, इसमें कोई संशय नहीं है। अरुण गोविल को मेरठ और देश के लोगों का प्यार मिला है।

सपा पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा को अपना नाम बदलकर अदला-बदला प्रत्याशी रख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में सारे रिकॉर्ड भाजपा तोड़ने जा रही है। सपा-बसपा सब साफ हो जायेंगे। मौजूदा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल पर बोलते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

नामांकन के बाद अरुण गोविल ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा से भारी मतों के साथ जीत होने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन लगातार मिल रहा है। अबकी बार मेरठ हापुड़ लोकसभा में भारी मतों के साथ जीत हासिल करेंगे।

अन्य ख़बरें

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

Newsdesk

मध्य प्रदेश : उमरिया में सड़क हादसे में 4 की मौत, 41 घायल

Newsdesk

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading