April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गाजियाबाद में आज अतुल गर्ग के लिए जनसभा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ

गाजियाबाद/नोएडा, 3 अप्रैल । गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग और गौतम बुध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा बुधवार को नामांकन करेंगे। अतुल गर्ग के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गाजियाबाद में एक जनसभा करेंगे।

रक्षा मंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में रामलीला मैदान घंटाघर में एक सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आदि मौजूद रहेंगे। सभा के बाद अतुल गर्ग नामांकन करने कलक्ट्रेट जाएंगे।

गौतम बुद्ध नगर में डॉक्टर महेश शर्मा भी आज नामांकन करने सूरजपुर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक उनके साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि साल-2012 में भाजपा ने अतुल गर्ग को गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन वे बसपा के सुरेश बंसल से हार गए थे। हार के बावजूद भाजपा ने अतुल पर भरोसा जताया और 2017 में फिर से टिकट दिया। वह 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में विजयी रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को गाजियाबाद में रोड शो करेंगे। रोड शो शाम 4 बजे मालीवाड़ा चौक से चौधरी मोड़ तक होगा। इस दिन भाजपा का स्थापना दिवस भी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री के दो कार्यक्रम रखे गए हैं। पहले वे सहारनपुर में सभा को संबोधित करेंगे। फिर रोड शो करने गाजियाबाद आएंगे।

अन्य ख़बरें

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में बोले पवन खेड़ा, मुझे हिरासत में लेकर अपमानित किया जाएगा ,

Newsdesk

डीपफेक और डिजिटल उत्पीड़न का असर, महिलाएं सार्वजनिक मंचों से बना रहीं दूरी: अध्ययन में खुलासा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading