19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

‘लुटेरे’ को कम बजट में इतने बड़े पैमाने पर बनाना सबसे बड़ी चुनौती थी : हंसल मेहता

मुंबई, 3 अप्रैल । राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने बेटे जय मेहता की ‘लुटेरे’ में अपने ‘सबसे बड़े’ योगदान के बारे में बात की। उन्‍होंने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका में थे जिसने भारतीय फिल्म निर्माण के क्षेत्र के सभी ट्रिक का इस्तेमाल किया।

‘लुटेरे’ के शो-रनर हंसल मेहता ने कहा, ”लुटेरे जैसी सीरीज को इतने कम बजट में इतने बड़े पैमाने पर बनाना सबसे बड़ी चुनौती थी। लागत, कहानी और निर्देशक के दृष्टिकोण से समझौता किए बिना, इस तरह की कहानी को इस तरह से कहना एक बड़ी चुनौती थी।”

”बिना इस बात से समझौता किए कि जय कहानी कैसे कहना चाहते थे, मेरी भूमिका मुख्य रूप से यह देखना था कि किसी भी बाधा के कारण जय के विजन से समझौता न हो और वह कहानी को स्वतंत्र रूप से बता सकें।”

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए मैं वहां ऐसे व्यक्ति की भूमिका में था जो भारतीय फिल्म निर्माण की सभी ट्रिक का इस्तेमाल करता है। एक फिल्म निर्माता के रूप में मैंने एक बात सीखी है कि लागत कभी भी आपके दृष्टिकोण को सीमित नहीं कर सकती, आपकी सोच को सीमित नहीं कर सकती, और लुटेरे के लिए यही मेरा सबसे बड़ा योगदान था।”

‘लुटेरे’ में रजत कपूर, विवेक गोम्बर, अमृता खानविलकर और आमिर अली सहित अन्य कलाकार हैं। जय मेहता द्वारा निर्देशित यह सीरीज जहाज के कप्तान के रूप में रजत और आपराधिक विरासत के साथ उनके संघर्ष का वर्णन करती है।

‘लुटेरे’ डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading