33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर

नई दिल्ली, 4 अप्रैल । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत लगातार सातवें दिन नये रिकॉर्ड स्तर पर रहने के कारण गुरुवार को घरेलू स्तर पर एमसीएक्स में इसके दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर 69,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गये।

एमसीएक्स पर जून का सोना वायदा सुबह के कारोबार में 69,868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमती धातु के 2,323.70 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंचने की खबर के बाद यह 69,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ताजा उछाल बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण के बाद आया, जिसमें उन्होंने निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिये। कम ब्याज दरें वित्तीय साधनों में निवेश को कम आकर्षक बनाती है जिससे सोना खरीदने की ओर रुझान बढ़ता है।

इजरायल-हमास संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बढ़ते तनाव के मद्देनजर इस साल अब तक सोने की कीमतों में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के बीच इसे एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जा रहा है।

चीन के नेतृत्व में विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक भी बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं जिससे कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय बाजार में वैवाहिक सीजन के कारण सोने की मांग बढ़ी है क्योंकि यह दुल्हन और दूल्हे को बड़ी मात्रा में आभूषण के रूप में उपहार में दिया जाता है। हालांकि, सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि सोने की बढ़ती कीमतें इस मांग को कम कर रही हैं। उनके अनुसार, यह कीमती धातु के घटते आयात में भी परिलक्षित होता है।

अन्य ख़बरें

भारत की न्यूक्लियर एनर्जी योजना मध्य एशिया के साथ करीबी संबंधों के लिए अहम

Newsdesk

पिछले 4 दिनों में करीब 1.80 करोड़ एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित, देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार

Newsdesk

पश्चिम एशिया में तनाव का असर! अप्रैल में घरेलू हवाई यात्री यातायात 2 प्रतिशत घटा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading