October 31, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

दक्षिण कोरिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में 25 फीसदी की गिरावट

सोल, 5 अप्रैल । शुक्रवार को जारी हुए मार्केट रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में पहली तिमाही में इलेक्ट्रिकल व्हीकल की बिक्री में 25 फीसद की गिरावट दर्ज की गई, जबकि गैसोलीन हाइब्रिड मॉडल की बिक्री में 46 फीसद की तेजी आई है।

कार्ल्स यू ने एक बयान में कहा, “जनवरी से लेकर मार्च तक इलेक्ट्रिक व्हीकल का रजिस्ट्रेशन पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 34,186 से गिर कर 25,550 तक आ गया।”

बयान में आगे कहा गया, “ऐसा पहली बार हुआ है जब इलेक्टिक व्हिकल की बिक्री में तेज गिरावट दर्ज की गई।”

इसके विपरीत, पहली तिमाही में गैसोलीन हाइब्रिड वाहन की बिक्री एक साल पहले के 68,249 से बढ़कर 99,832 इकाई हो गई।

हालांकि मार्च तिमाही में गैसोलीन से चलने वाले वाहनों की बिक्री एक साल पहले के 241,742 से 19 प्रतिशत गिरकर 196,472 इकाई रह गई।

वहीं, डीजल कार की बिक्री में भी गिरावट देखने को मिली है। डीजल कार की बिक्री में 56 फीसद की गिरावट आई।

उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने कहा है कि ऊंची कीमतों की वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री पूरे वर्ष सुस्त बनी रहेगी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

गोल्ड ईटीएफ एयूएम बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपए के पार, शीर्ष 5 फंड्स के पास 80 प्रतिशत मार्केट शेयर

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment