19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

आरबीआई का 2024-25 के लिए जीडीपी में सात प्रतिशत वृद्धि का अनुमान

मुंबई, 5 अप्रैल । आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसी अवधि के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान 4.5 प्रतिशत है।

चालू वित्त वर्ष के लिए पहली मौद्रिक नीति समीक्षा काे जारी करते हुए दास ने कहा,” राजकोषीय सुदृढ़ीकरण और जीडीपी की तेज वृद्धि के कारण भारत एक अलग तस्वीर पेश कर रहा है। घरेलू आर्थिक गतिविधियों का विस्तार तेजी से जारी है। लगातार तीसरे वर्ष जीडीपी की वृद्धि सात प्रतिशत या उससे अधिक का अनुमान है।”

आरबीआई गवर्नर ने कहा,”पिछले साल दिसंबर में 5.7 प्रतिशत के मुकाबले इस साल जनवरी और फरवरी के दौरान मुद्रास्फीति घटकर 5.1 प्रतिशत पर आ गई। इसे चार प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य है।”

केंद्रीय बैंक का लक्ष्य चालू वित्तीय वर्ष की पहली, दूसरी, तीसरी व चौथी तिमाही में मुद्रास्फीति की दर क्रमशः 4.9 प्रतिशत, 3.8 प्रतिशत, 4.6 प्रतिशत और 4.5 प्रतिशत तक सीमित करना है। मानसून सामान्य मानते हुए मौद्रिक प्राधिकरण ने क्रमशः 5 प्रतिशत, 4 प्रतिशत, 4.6 प्रतिशत और 4.7 प्रतिशत मुद्रास्फीिति का अनुमान लगाया है।

दास ने बताया कि दो साल पहले अप्रैल 2022 में मुद्रास्फीति 7.8 पर पहुंच गई थी। लेकिन अब बदलाव हो रहा है।

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading