21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (टेलीविज़न)

एक्‍टर तनीश महेंद्रू ने अपने संघर्ष के दिनों को किया याद

मुंबई, 5 अप्रैल । टीवी शो ‘रब से है दुआ’ में अपने काम के लिए मशहूर एक्‍टर तनीश महेंद्रू ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया।

तनीश महेंद्रू ने याद किया कि कैसे पैसे बचाने के लिए वह गुरुद्वारे में खाना खाते थे।

उन्होंने कहा, “एक समय था जब मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया था क्योंकि मैं काम की तलाश में बहुत ज्यादा संघर्ष कर रहा था।”

एक्‍टर ने कहा, “मैं शहर में घूम-घूम कर लोगों से काम मांगता था, प्रतिदिन 10 किलोमीटर पैदल चलता था। मैं यात्रा का खर्च नहीं उठा सकता था।”

तनिष ने आर्थिक तंगी से जूझते हुए खुद को अकेला पाया।

उन्‍होंने कहा, “मेरा कोई दोस्त नहीं था जो मेरी देखभाल कर सके। मैं ठीक से खाना नहीं खाता था, मैं पूरे दिन केवल ब्रेड, मक्खन और दूध लेता था।”

एक्‍टर ने आगे कहा, “कई बार ऐसा हुआ है जब मैंने कुछ पैसे बचाने के लिए गुरुद्वारे में खाना खाया है। लेकिन मैंने खुद पर कभी संदेह नहीं किया, मैं हमेशा जानता था कि एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।”

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड में कदम रखे बिना हॉलीवुड में छाईं फ्रीडा पिंटो, 8 ऑस्कर जीतने वाली स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने बनाया ग्लोबल स्टार

Newsdesk

सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन से पहले इमरान खान हिरासत में, बोले-मेरी कोई मांग नहीं

Newsdesk

विजय एंटनी की ‘अप्पा कुट्टी’ 6 नवंबर को होगी रिलीज

Newsdesk

Leave a Comment