32.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

वकील के साथ अधिक वक्त बिताने की मांग की केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली, 5 अप्रैल । दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, जिसमें उन्होंने देश के कई हिस्सों में लंबित मामलों के लिए अपने वकील के साथ अधिक समय बिताने की अनुमति मांगी थी।

राउज़ एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने मामले को 9 अप्रैल को फैसला सुनाने के लिए सूचीबद्ध किया।

गुरुवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने याचिका दायर कर कहा था कि उनके वकील के साथ बात करने के लिए उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिलता, उन्हें विभिन्न राज्यों में कई मामलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें वकील के साथ बात करने के लिए कुछ और समय दिया जाय।

उन्होंने अदालत से अपने वकील के साथ मिलने की संख्या प्रति सप्ताह पांच तक बढ़ाने का आग्रह किया। कोर्ट ने इस पर सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

ईडी ने केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

अन्य ख़बरें

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026: 731 पदों पर आवेदन शुरू, 15 मई अंतिम तिथि

Newsdesk

4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो – बोले धीरेंद्र शास्त्री

Newsdesk

नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading