September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

महिला हॉकी : राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों का चयन

बेंगलुरु, 8 अप्रैल । हॉकी इंडिया ने सोमवार को राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। यह टीम अब बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में 16 मई तक प्रशिक्षण जारी रखेगी।

ये 33 सदस्यीय महिला हॉकी दल उस टीम के गठन की दौड़ में होगी जो भविष्य के कोचिंग शिविरों और अंतर्राष्ट्रीय दौरों में भाग लेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम इस साल के अंत में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन का सामना करने के लिए एंटवर्प और लंदन की यात्रा करने के लिए भी तैयार है।

हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक हरमन क्रूज़ ने नए कोर ग्रुप से अपनी उम्मीदें व्यक्त करते हुए कहा, “14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का उपयोग देश भर से सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों को चुनने के लिए किया गया था।

पिछले सप्ताह कोच और चयनकर्ताओं ने उन 33 खिलाड़ियों को चुना जिनके बारे में उनका मानना है कि उनमें भारतीय महिला हॉकी टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता है। अब हमारे पास एक मजबूत टीम है जो आगामी अंतर्राष्ट्रीय दौरों और एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में भाग लेगी।

टीम:

गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारिबाम, बंसारी सोलंकी, माधुरी किंडो

डिफेंडर: निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, रोपनी कुमारी, महिमा चौधरी, ज्योति छत्री, प्रीति

मिडफील्डर: सलीमा टेटे, मरीना लालरामनघाकी, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, ज्योति, एडुला ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, अक्षता अबासो ढेकाले, अजमीना कुजूर, निशा

फॉरवर्ड: मुमताज खान, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, दीपिका सोरेंग, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया, रुतुजा दादासो पिसल

अन्य ख़बरें

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading