September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार : चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में पहुंचे तेज प्रताप

पटना, 9 अप्रैल । लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर बिहार में चुनाव प्रचार तेज हो चुका है। इस बीच, राजद नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना की।

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप मंगलवार को पटना के प्रसिद्ध शीतला मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज चैत्र नवरात्र के अवसर पर शीतला माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

उन्होंने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र की लोगों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

शीतला मंदिर में तेज प्रताप ने पूजा अर्चना और आरती कर माता से आशीर्वाद मांगा।

उल्लेखनीय है तेज प्रताप की दो बहनें मीसा भारती पाटलिपुत्र से, जबकि रोहिणी आचार्य सारण से चुनावी मैदान में हैं।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading