22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

‘शक्ति’ के प्रताप से कांग्रेस के नेता अपने ही घरों में घिरे : मोहन यादव

भोपाल, 9 अप्रैल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष की बधाई दी और नारी शक्ति के कांग्रेस के नजरिए पर तंज कसते हुए कहा कि यह ‘शक्ति’ का ही प्रताप है कि कांग्रेस के नेता अपने घरों में ही घिर गए हैं।

पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शक्ति का जिक्र करते हुए विवादित टिप्पणी की थी और उस पर भाजपा हमलावर हो गई थी।

मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि शक्ति का प्रताप है कि बड़े-बड़े दिग्गज अपने-अपने घर से, लोकसभा क्षेत्र से नहीं निकल पा रहे हैं, अपने क्षेत्र में ही सीमित हो गए हैं।

यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को हो रहे बालाघाट के प्रवास की चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव अभियान में मोदी की उपस्थिति प्रदेश को नई ताकत, संबल, ऊर्जा देगी। जिस प्रकार से पूरा देश और प्रदेश मोदीमय हुआ है, उसी कड़ी में मध्यप्रदेश और जोर शोर से अपने अभियान में लगेगा।

मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा, शक्ति का यह पर्व, नवरात्रि के पावन पर्व पर हम सब कामना करें। सब जानते हैं शक्ति के मामले में, खासकर महिलाओं के मामले में कांग्रेस की दृष्टि और कांग्रेस की भाषा क्या होती है।

आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने का जिक्र करते हुए सीएम यादव ने कहा कि बदलते दौर में जिस प्रकार से हमारे आदिवासी अंचल से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री ने मौका दिया है, ऐसे उदाहरण से ही जनता में, सभी वर्गों में विश्वास खड़ा होता है। इसलिए मोदी के बारे में कहा जाता है कि मोदी है तो मुमकिन है। वास्तव में ये उसके प्रतिमान हैं।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading