38.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने साइमन हैरिस को आयरलैंड का पीएम बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली, 10 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को साइमन हैरिस को आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं।

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “आयरलैंड के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर साइमन हैरिस को बधाई। हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को ज्यादा से ज्यादा महत्व देते हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास पर आधारित हैं। भारत-आयरलैंड द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।”

साइमन हैरिस को मंगलवार को औपचारिक रूप से आयरलैंड का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। हैरिस ने लियो वराडकर की जगह ली, जिन्होंने पिछले महीने व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

अन्य ख़बरें

सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के फैसले पर भड़कीं कविता, बोलीं-‘यह कूटनीति नहीं, राजनीतिक चापलूसी

Newsdesk

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

Newsdesk

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading