November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बीएसएफ ने पंजाब में प्रतिबंधित दवाएं जब्त कीं

चंडीगढ़, 10 अप्रैल। पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और खाद्य एवं औषधि प्रशासन को अवैध औषधि वितरण मामले में बड़ी सफलता मिली है।

बीएसएफ ने अपने बयान में कहा, “खुफिया जानकारी के आधार पर फिरोजपुर जिले का चंगा राय उत्तर गांव में छापेमारी की गई।”

सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद की गई है।

जब्त की गई वस्तुओं में प्रीगैबलिन की 20,370 कैप्सूल और टेपेंटाडोल की 93 गोलियां शामिल हैं।

इन दवाओं को बिना किसी उचित प्रिसक्रिप्शन के बेचा जा रहा था, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई।

जब्त की गई दवाओं को मोहाली के प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।

संयुक्त अभियान नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए बीएसएफ और एफडीए की प्रतिबद्धता दिखाता है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment