22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उज्जैन के व्यापार मेले में 23 हजार वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री, सीएम मोहन यादव ने जाहिर की खुशी

उज्जैन, 10 अप्रैल । मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में पहली बार व्यापार मेले का आयोजन किया गया। जहां एक अनोखा और नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। व्यापार मेले में अभी तक 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को झूलेलाल जयंती और नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि कल से आज तक पूरा शहर आनंद में डूबा है। उज्जैन में शिवरात्रि से लेकर गुड़ी पड़वा तक व्यापार मेला लगा है, व्यापार मेला में अभी तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए।

डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि उज्जैन व्यापार मेले से लगभग सवा सौ करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू मिला है। उज्जैन से 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है, यह पहली बार का प्रयोग था।

ग्वालियर में 102 करोड़ का लक्ष्य रहा, ग्वालियर से भी आगे उज्जैन में पहले साल में ही सवा सौ करोड़ का रेवेन्यू मिलना अपने आप में बड़ा आंकड़ा है। उज्जैन के व्यापार मेले में वाहन खरीदारी पर रजिस्ट्रेशन फीस में 50 फीसदी की छूट मिली। इसका खरीदारों ने भरपूर लाभ उठाया।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading