October 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

बादशाह : ‘गेंदा फूल’ में जैकलीन के साथ काम करना मजेदार था

Rapper Badshah.

मुंबई, 29 अप्रैल| रैपर बादशाह को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ काम करने में बहुत मजा आया। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। बादशाह ने जैकलीन के साथ अपने नए गाने ‘गेंदा फूल’ में काम किया।

बादशाह ने आईएएनएस को बताया, “जैकलीन के साथ काम करना मजेदार था, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। मुझे लगता है कि वह सबसे अधिक मेहनत करने वाले कलाकारों में से एक हैं जिनके साथ काम करने का मुझे आनंद मिला है। हमें इस बात को लेकर बहुत प्रशंसा मिली है कि हम स्क्रीन पर एक साथ कैसे दिखते हैं, जो कि बहुत अच्छी बात है।”

उन्होंने कहा, “हमारे दिमाग में इस गाने के वीडियो को लेकर अवधारणा बहुत स्पष्ट थी। जैसे- रंग, नृत्य, लाल और सफेद साड़ी से लेकर आलता आदि। फिर जब निर्देशक स्नेहा शेट्ट और मेरी टीम बैठी तो हम जानते थे कि हम उसे किस रूप में देखना चाहते थे। इसे दर्शकों ने बहुत सराहा और पसंद किया गया है।”

‘गेंदा फूल’ गाने में एक बंगाली टच दिखाई देता है, जो दुर्गा पुजा के आसपास की थीम पर आधारित है और स्नेहा शेट्टी कोहली द्वारा निर्देशित है। इसे अब तक 228 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। यूट्यूब पर यह 3 सप्ताह तक यह वर्ल्डवाइड चार्ट पर नंबर 1 पर था। यह गीत अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों को भी बहुत पसंद आया और बीबीसी एशियन चार्ट में भी पहले स्थान पर पहुंचा।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Newsdesk

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर

Newsdesk

Leave a Comment