October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हरियाणा में बस दुर्घटना में सात बच्चों की मौत

चंडीगढ़, 11 अप्रैल । हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार को बस पलटने से हुए हादसे में सात स्कूली बच्चों की मौत हो गई और कम से कम 15 घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने कहा, दुर्घटना का कारण लापरवाही से गाड़ी चलाना था।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस एक पेड़ से टकरा गयी। उन्होंने कहा, ”हो सकता है कि वह नशे में हो।”

पुलिस जांच के अनुसार, बस का फिटनेस सर्टिफिकेट छह साल पहले 2018 में समाप्त हो गया था।

ईद-उल-फितर की छुट्टी के बावजूद स्कूल चल रहा था।

कक्षा चार से कक्षा दस तक के बच्चे कनीना के जी.एल. पब्लिक स्कूल के थे। पुलिस ने बताया कि बच्चे स्कूल जा रहे थे तभी एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय बस पलट गई।

घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पांच बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

निहाल अस्पताल, महेंद्रगढ़ के रवि कौशिक ने मीडिया को बताया, “बीस बच्चों को यहां लाया गया, इनमें से चार की मौत हो चुकी थी।”

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, 12 घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जबकि दो को गंभीर हालत में रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment