September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मैंने अनिल एंटनी को अपने बेटे की तरह बढ़ाया : शशि थरूर

तिरुवनंतपुरम, 12 अप्रैल । तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के वर्तमान सांसद व पार्टी उम्मीदवार शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पार्टी में अनिल एंटनी को अपनेे बेटे की तरह बढ़ावा दिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी के बेटे अनिल एंटनी केरल की पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं।

शशि थरूर ने कहा,“मैंने अनिल को अपने बेटे की तरह प्रमोट किया और अब वह जो भाषा बोलता है, उसे सुनकर मैं अवाक हूं। कांग्रेस पार्टी में ऐसी संस्कृति नहीं है। काश वह अपने पिता एंटनी के प्रति अधिक सम्मान दिखाते और प्रेम से बात करते। यह उन्हें तय करना है और आपको उनसे पूछना है कि वह ऐसा क्यों बोलते हैं।”

थरूर ने शुक्रवार को यहां एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, “पथानामथिट्टा में हार के बाद अनिल को कुछ चीजों का एहसास होगा।”

लगातार चौथी जीत का लक्ष्य लेकर चल रहे थरूर ने कहा कि स्थिति वैसी ही है, जैसी 2019 के चुनाव में थी और उससे पहले भी थी। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है।

उन्होंने कहा,“लोकसभा के लिए यह मेरा आखिरी चुनाव है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं राजनीति छोड़ दूंगा, मैं यहीं रहूंगा। थरूर ने कहा, मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं।

थरूर का मुकाबला केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और पूर्व सांसद व सीपीआई के वरिष्ठ नेता पन्नियन रवींद्रन से है।

अन्य ख़बरें

मध्‍य प्रदेश: चित्रकूट में उफान पर मंदाकिनी; 1,438 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Newsdesk

बरगी बांध के फिर खुले पांच गेट, डिंडौरी-मंडला में भारी बारिश से बांध में तेज आवक

Newsdesk

देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading