22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रोहिणी आचार्य के पहले हम से लड़ लें वाले बयान पर चिराग का पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे

पटना, 15 अप्रैल । लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रोहिणी आचार्य के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें रोहिणी ने कहा था कि पापा की तबीयत खराब है, ये लोग पहले हम से लड़ लें। चिराग पासवान ने कहा, चार जून को देख लेंगे।

चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि ये लोग जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपमानजनक भाषा का उपयोग करेंगे, एनडीए को राजनीतिक मोर्चे पर उतना ही फायदा पहुंचेगा। आज तक इन लोगों ने जितना ज्यादा प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है।

चिराग से पूछा गया कि विपक्षी दल लगातार कह रहे हैं कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के लिए लगातार ईडी और सीबीआई का बेजा इस्तेमाल कर रही है। इस पर उन्होंने कहा कि ये बातें तो ये लोग आज से नहीं, बल्कि साल 2014 से करते हुए आ रहे हैं, लेकिन इससे फायदा क्या हुआ? इससे हम सब वाकिफ हैं। प्रधानमंत्री मोदी को मिलने वाला जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है।

चिराग पासवान ने सीएम केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले केजरीवाल इन लोगों के नाम की पर्ची लेकर घूमते थे और इन्हें भ्रष्ट बताते थे, लेकिन आज यही लोग इंडी गठबंधन के नाम से एकजुट हो चुके हैं और खुद को भ्रष्टाचार के खिलाफ बताते हैं। देश की जनता इन्हें नकार चुकी है और आगे भी नकारेगी।

वहीं, रोहिणी आचार्य के इस जवाब पर कि पहले हमारे भाई-बहन से निपट लें, फिर हमारे पिता के पास आएं, उस पर चिराग ने कहा कि अरे अभी दिन ही कितने बचे हैं, 4 जून को देख लेंगे।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading