18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

मार्च में थोक मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति बढ़कर 0.53 प्रतिशत

नई दिल्ली, 15 अप्रैल । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित देश की मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 0.53 प्रतिशत हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि मार्च में मुद्रास्फीति बढ़ने का मुख्य कारण खाद्य वस्तुओं, बिजली, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, मशीनरी और उपकरण और अन्य विनिर्माण वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि है।

फरवरी में थोक महंगाई दर इस साल जनवरी के 0.33 फीसद से घटकर 0.2 फीसद पर आ गई है।

खाद्य मुद्रास्फीति मार्च में 4.65 प्रतिशत रही, जबकि फरवरी में यह 4.09 प्रतिशत थी।

मुख्य मुद्रास्फीति दर, जिसमें ईंधन और खाद्य पदार्थ शामिल नहीं हैं, फरवरी के -1.3 प्रतिशत की तुलना में मार्च में -1.2 प्रतिशत थी।

पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों से पता चला है कि भारत की उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति मार्च में पांच महीने के निचले स्तर 4.85 प्रतिशत पर आ गई। इससे घरेलू बजट में राहत मिली।

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading