32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

वीडियो गेम किरदार सॉलिड स्नेक की भूमिका निभाएंगे ऑस्कर इसाक

लॉस एंजेलिस, 5 दिसंबर | अभिनेता ऑस्कर इसाक को आगामी एक्शन फिल्म ‘मेटल गियर सॉलिड’ में लोकप्रिय वीडियो गेम चरित्र सॉलिड स्नेक की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। वेरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्डन वोग्ट-रॉबर्ट्स की फिल्म 33 साल पुरानी वीडियो गेम फ्रेंचाइजी पर आधारित है, जिसे हिडिओ कोजिमा ने बनाया है। इसकी पटकथा डेरेक कोनोली ने लिखी है।

पहला मेटल गियर गेम 1987 में रिलीज किया गया था और मेटल गियर सॉलिड इस सीरीज का तीसरा गेम है। इसका डेब्यू 1996 के टोक्यो गेम शो में हुआ था।

साल 2019 में इसाक ने सॉलिड स्नेक की भूमिका निभाने में अपनी रुचि व्यक्त की थी। उस समय, वोग्ट-रॉबर्ट्स ने जवाब दिया था कि वह इस पर विचार करने के लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

‘विमल खन्ना’ को लेकर सनी हिंदुजा ने कहा, ‘इतने लोकप्रिय किरदार को निभाना बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

नीरज पाठक के निर्देशन के प्रशंसक हुए फ्रेडी दारूवाला, बोले- ‘पिछले सीजन से ज्यादा इंटेंस होगी कहानी

Newsdesk

वत्सल-इशिता ने एयरपोर्ट पर 20 रुपए में खरीदी पानी की बोतल, बोले- ‘सरकार ने किया कमाल का काम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading