30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, भोजन के बाद दक्षिणा देकर लिया आशीर्वाद

गोरखपुर, 17 अप्रैल । यूपी के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया।

मुख्यमंत्री योगी ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया। सीएम योगी ने सबसे पहले कुंवारी कन्याओं के पांव धोये।

गोरखनाथ मंदिर के नव भोजनालय में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में योगी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया।

उनके माथे पर रोली, चंदन, अक्षत का तिलक लगाया। उनके पांव पखारे, चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारते हुए भोजन कराया। उसके बाद दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया।

पूजन के बाद इन कन्याओं को मंदिर की रसोई में पकाया गया ताजा भोजन प्रसाद सीएम योगी ने अपने हाथों से परोसा। कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंचे बटुकों को भी श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार और दक्षिणा दिया गया।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 7,500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को कल मिलेगी स्कूटी, योजना पर करीब ₹200 करोड़ का प्रावधान

Newsdesk

राइट टाउन के रेस्तरां में मिला एक दिन पुराना पका चावल और कथित प्रतिबंधित एनालॉग चीज, 19 किलो पैकेट जब्त, नोटिस की कार्रवाई शुरू

Newsdesk

धम्म संस्था का मुख्य उद्देश्य शीलवान समाज का निर्माण, सभी पदाधिकारी उद्देश्य की पूर्ति के लिये निष्ठा से कार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading