October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

साथी किसानों की रिहाई को लेकर रेल रोको आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

अंबाला, 19 अप्रैल । अपने साथी किसानों की रिहाई के लिए अंबाला में शुक्रवार को तीसरे दिन भी किसानों ने रेल रोको आंदोलन जारी रखा। किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए जिससे ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा। रेल रूट बंद होने की वजह से तीन दिन में 139 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, वहीं 170 से अधिक ट्रेनों के रूट बदल दिए गए।

रेल अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसानों का प्रदर्शन यूं ही जारी रहा, तो जम्मू-कश्मीर से आने वाले कई महत्वपूर्ण वस्तुओं की आमद में बाधा पैदा हो सकती है। उधर, आंदोलनकारी किसानों का दो टूक कहना है कि जब तक जेल में बंद उनके साथी किसानों को रिहा नहीं किया जाता, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

वहीं, किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से आम लोगों को खासा दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने अपने ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है। लोग छोटे-छोटे बच्चों के साथ स्टेशनों पर बैठने को मजबूर हैं। रेलवे अधिकारियों द्वारा इसकी शिकायत कई दफा की जा चुकी है, लेकिन उनका यही कहना है कि जब तक किसानों के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगती, तब तक लोगों की समस्या सुलझेगी नहीं।

सीनियर डीसीएम नवीन यादव का कहना है कि अंबाला रेल मंडल से अब तक 139 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, 170 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।

किसानों के रूख से ऐसा लगता नहीं है कि वो अपने इस आंदोलन को जल्द खत्म करेंगे। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि किसानों की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाया जाए।

अन्य ख़बरें

यंग वर्कफोर्स को सपा-कांग्रेस ने माना बोझ, हमने प्रदेश की शक्ति मानकर दिया रोजगार: सीएम योगी

Newsdesk

पीएम मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

Leave a Comment