18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

गाजियाबाद में चार साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या से सनसनी

गाजियाबाद, 20 अप्रैल। गाजियाबाद के थाना मुरादनगर इलाके में बीती रात 4 साल की एक बच्ची का शव गांव के ही खंडहर में मिला। बच्ची शाम को 4 बजे अपने घर से बिस्किट का पैकेट लेने गई थी। शाम 6 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

तलाशी अभियान में गांव में ही बने एक खंडहर नुमा मकान में रजाई के अंदर लपेटा हुआ बच्ची का शव बरामद हुआ। इसके बाद गांव के लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। फिलहाल पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची थाना मुरादनगर के रावली सुराना मार्ग स्थित एक गांव की रहने वाली थी।

शुक्रवार शाम चार बजे बच्ची बिस्कुट लेने के लिए अपनी मां से दस रुपए लेकर घर से निकली। जब वह 6 बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने चिंता और उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने सबसे पहले गांव में मुनादी कराकर बच्ची की तलाश की।

शाम सात बजे के आसपास डायल 112 पर बच्ची के लापता होने की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और तलाश शुरू की। बच्ची की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात 8:30 बजे के आसपास जब ग्रामीण खंडहर बन चुके मकान में पहुंचे तो देखा कि वहां एक रजाई पड़ी हुई है और कुछ पत्थर रखे हुए हैं। जब उसे हटाया तो बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।

ग्रामीण बच्ची को उठाकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि जब बच्ची बिस्कुट लेने के लिए दुकान पर जा रही थी तो उसका अपहरण कर लिया गया। अपहरण करने के बाद बच्ची को खाली स्थान पर ले जाया गया और उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।

ग्रामीणों ने आंशका जताई है कि हत्या करने से पहले बच्ची के साथ रेप भी किया गया। हालाकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

बच्ची की हत्या की सूचना मिलते ही एसीपी मंसूरी सर्किल व थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

एसीपी ने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

एसीपी मंसूरी सर्किल नरेश कुमार ने कहा कि बच्ची की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव देखकर नहीं लगता कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading