30.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलराष्ट्रीयव्यापार

जियो का आरोप किसान आंदोलन की आड़ में झूठा प्रचार कर रही हैं एयरटेल, वीआईएल

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर | रिलायंस जियो ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथोरिटी ऑफ इंडिया को खत लिख कर वोडा-आइडियो और एयरटेल की शिकायत की है। रिलायंस जियो का आरोप है कि वोडा-आइडिया और एयरटेल, पंजाब के किसान आंदोलन का फायदा उठा रहे हैं। टेलीकॉम सेक्रेटरी एस के गुप्ता को लिखे खत में रिलायंस जियो ने वोडा-आइडिया और एयरटेल को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि दोनों कंपनियों ने ट्राई के नियमों का उल्लंधन किया है।

खत में आरोप लगाया गया है कि वोडा-आइडिया और एयरटेल उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए अनैतिक रास्ते अपना रहें हैं। किसान आंदोलन से उपजे आक्रोश का फायदा फायदा उठाने के लिए यह कंपनियां झूठे प्रचार का सहारा ले रही हैं।

रिलायंस जियो का कहना है कि 28 सितंबर को भी उसने ट्राई को एक अन्य पत्र लिख कर आपत्ति दर्ज कराई थी, पर इसके बावजूद यह दोनों कंपनियां ने कानून को ढेंगा दिखा कर अपने नेगेटिव प्रचार पर कायम हैं।

रिलायंस जियो ने आरोप है कि यह दोनों प्रतिद्वंदी कंपनियां अपने कर्मचारियों, एजेंट्स और रिटेलर्स के जरिए रिलायंस के विरूद्ध नेगेटिव कैम्पेन चला रही हैं।

ग्राहकों को गलत तरीके से ललचा कर रिलायंस जियो से पोर्ट कराने की कोशिशों का भी जियो ने विरोध किया है। एयरटेल और वोडा-आइडिया ग्राहकों को किस तरह गुमराह कर रहे हैं इसके फोटो और वीडियो सूबूत भी रिलांयस जियो ने ट्राई को सौंपे हैं।

वोडा-आइडिया और एयरटेल अपने को किसानों का हितैषी और रिलायंस जियो को किसान विरोधी बता कर आंदोलन को हवा देने का काम कर रहीं है। रिलायंस जियो ने आरोप लगाया है कि दोनों कंपनियां पूरे देश में जियो के विरूद्ध झूठा प्रचार करने में लगी हैं। इससे रिलायंस जियो की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

अन्य ख़बरें

स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव: बच्चों के सही विकास के लिए बेहद जरूरी ये 5 बातें

Newsdesk

ग्रीन एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोलर मार्केट बना देश: एक्सपर्ट्स

Newsdesk

मध्य प्रदेश: सरकार ने गेहूं खरीद की समय सीमा 23 मई तक बढ़ाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading