35 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गाजीपुर कूड़े के पहाड़ पर आग लगने से राजनीतिक हंगामा, आग बुझाने का प्रयास जारी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल । गाजीपुर लैंडफिल में आग लगने के साथ ही राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है। समस्या का समाधान न होने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा की आलोचना की है।, उधर मौके पर आगे बुझाने का प्रयास जारी है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आग बुझाने के लिए 14 फायर टेंडर भेजे गए हैं। आग लैंडफिल के भीतर उत्पन्न गैसों से लगी है।

इस बीच नगर निगम में सत्ता से बाहर दिल्ली भाजपा ने लैंडफिल मुद्दे को हल करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रहने के लिए आप की तीखी आलोचना की।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह शर्मनाक है कि केजरीवाल के नेतृत्व वाले दिल्ली नगर निगम की लापरवाही के कारण गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर आग लग गई।

उन्होंने कहा, ”केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के 2022 के चुनावों से पहले 31 दिसंबर 2023 तक इस लैंडफिल साइट को साफ करने का वादा किया था, लेकिन आज लैंडफिल साइट से पुराने ढेर हटाने के बजाय वहां एक नया ढेर बन गया है।” .

सामाजिक कार्यकर्ता और वकील विनीत जिंदल ने एक्स पर कहा,“दिल्ली के एक नागरिक के रूप में, मैं कह रहा हूं कि हम दिल्ली के नागरिकों को इस तरह के धुएं में धीरे-धीरे मरने के लिए छोड़ दिया गया है। दिल्ली सरकार और एमसीडी विफल हो गए हैं। अब हम केवल यही उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री व एलजी ही कुछ करेंगे।”

अन्य ख़बरें

अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

Newsdesk

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

Newsdesk

विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading