29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे सियाचिन का दौरा

श्रीनगर, 22 अप्रैल । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को सियाचिन ग्लेशियर का दौरा कर रहे हैं।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि राजनाथ सिंह सोमवार सुबह लद्दाख के थोइस एयरबेस पर पहुंचे। वहां से वह वह सेना के हेलीकॉप्टर में दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र के लिए उड़ान भरेंगे।

पिछले सप्ताह, सेना ने सियाचिन ग्लेशियर पर अपनी उपस्थिति का 40वां वर्ष मनाया।

काराकोरम रेंज में लगभग 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र के रूप में जाना जाता है।

भारतीय सेना ने अप्रैल 1984 में पाकिस्तानी सेना को यहां से हटाकर सियाचिन ग्लेशियर पर अपना नियंत्रण स्थापित किया।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading