18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की बढ़त

नई दिल्ली, 22 अप्रैल । मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 400 अंक से अधिक बढ़ गया। बीएसई सेंसेक्स 406 अंक बढ़कर 73,495.07 अंक पर कारोबार कर रहा है। विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट के कारोबार में 2 फीसदी की तेजी है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा कि निकट अवधि में बाजार के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह है कि इजरायल-ईरान तनाव बढ़ने की आशंका नहीं है। ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर से 87 डॉलर पर आ गया है।

हालांकि, हाई अमेरिकी बांड यील्ड से बाजार पर दबाव पड़ने की संभावना है। एफआईआई फिर से बिकवाली शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा, चूंकि एफआईआई के पोर्टफोलियो में बड़ी हिस्सेदारी लार्ज-कैप की है, इसलिए उचित मूल्यांकन के बावजूद लार्ज कैप पर दबाव रहेगा।

उन्होंने कहा कि एफआईआई की बिकवाली से निवेशकों को एचडीएफसी बैंक जैसे उच्च-गुणवत्ता वाले लार्ज कैप में निवेश का अवसर मिलेगा। एचडीएफसी बैंक ने मार्जिन में सुधार के साथ चौथी तिमाही के अच्छे नतीजे दिए हैं।

उन्होंने कहा, “ऑटो, पूंजीगत सामान और सीमेंट कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे रहेंगे और बाजार से इन आंकड़ों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद की जा सकती है।”

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading