September 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह की परमानेंट विदाई का समय : अमित शाह

राजगढ़, 26 अप्रैल । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजगढ़ में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि अब उनकी परमानेंट विदाई का समय आ गया है।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यहां से भाजपा ने एक बार फिर रोडमल नागर को टिकट दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजगढ़ में आयोजित जनसभा में दिग्विजय सिंह और उनके कार्यकाल की चर्चा की और उन्हें ‘बंटाधार’ बताते हुए कहा कि वे बहुत बार आए और बहुत बार गए, अब समय आ गया है, इनको परमानेंट विदाई देने का। राजनीति से दिग्विजय सिंह की परमानेंट विदाई राजगढ़ वालों को करना है। परमानेंट विदाई जरूर करो। मगर, आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकालना, उनके सम्मान के अनुसार लीड से हराकर उनकी विदाई करें।

उन्होंने कहा कि दुर्दांत आतंकवादी को वह हाफिज सईद जी कहते हैं। जाकिर नायक को गले लगाते हैं, अफजल गुरु जिसने पार्लियामेंट पर हमला किया, उसकी फांसी का विरोध करते हैं। पीएफआई पर बैन लगाने का विरोध करते हैं। मध्य प्रदेश को बंटाधार बीमारू राज्य बनाकर गए थे। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य को आगे बढ़ाया है और हर खेत में सिंचाई की व्यवस्था की है। किसान की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाया।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इसरो वैज्ञानिकों को बधाई

Newsdesk

नेपाल में भयानक बाढ़ के बाद तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से पहले कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा बैठक, आईजीपी कश्मीर ने तैयारियों का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading