26 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेरठ में पहली बार वोट डालने आए युवाओं में दिखा उत्साह

मेरठ, 26 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान शुरू हुए तो मेरठ में पहली बार वोट डालने आए युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान के प्रति युवाओं ने अपने विचार भी साझा किए।

मेरठ की साकेत निवासी अंकिता ने बताया कि उन्‍होंने पहला वोट विकास, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और महिला सुरक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखकर दिया है। मेघा ने बताया कि मेरा वोट किसी ऐसे व्यक्ति को जाएगा, जो रोजगार को बढ़ावा देगा और विकास करेगा।

इसके अलावा साकेत में ही स्वाति और अनीता ने कहा कि हम पहली बार मतदान करने को लेकर उत्साहित हैं। हमारे क्षेत्र से चुने जाने वाला जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास को रफ्तार दें और मेरठ में नए उद्योग स्थापित कराएं।

मेरठ के किठौर में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहली बार मत का प्रयोग करने पहुंची अंजली ने बताया कि राष्ट्र के निर्माण और लोकतंत्र की मजबूती के नाम पर अपना मत प्रयोग करके बहुत अच्छा लगा। युवाओं को अपने मतों का प्रयोग निश्चित तौर पर करना चाहिए।

अन्य ख़बरें

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा की लगातार दूसरी बार जीत,सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर निर्वाचित

Newsdesk

बिजली विभाग की लापहरवाही  किसानों को परेशानी का

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading