November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पंजाब पुलिस ने ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 48 किलो हेरोइन जब्त

चंडीगढ़, 29 अप्रैल । जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 48 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया, ”यह सिंडिकेट सीमा पार और अंतरराज्यीय नशीली दवाओं की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल था। जम्मू-कश्मीर और गुजरात तक फैले घरेलू नेटवर्क के साथ-साथ यह पांच देशों – ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा में फैला हुआ था।”

तीनों के पास से 21 लाख रुपये की अवैध धनराशि जब्त की गई। एक नकदी गिनने की मशीन और तीन महंगे वाहन भी जब्त किए गए।

डीजीपी ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करना है।

इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment