23.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
खेल

स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली, 1 मई । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ तय समय पर अपने ओवर पूरे नहीं किए। इसके चलते कप्तान हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मुंबई इंडियंस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को लखनऊ के खिलाफ हार झेलनी वाली एमआई की पूरी टीम को जुर्माना भरना पड़ेगा।

आईपीएल के बयान के मुताबिक मौजूदा सीजन में यह दूसरा मौका है जब एमआई को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है।

बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, “आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”

“साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-11 के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जो भी उनके अनुसार कम हो।”

एलएसजी के हाथों 4 विकेट से हार के बाद एमआई को 10 मैचों में सीजन की सातवीं हार का सामना करना पड़ा।

मंगलवार की हार के बाद एमआई की प्लेऑफ की संभावना बहुत कम है, भले ही वे अपने शेष सभी मैच जीत ले।

अन्य ख़बरें

जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप: भारतीय टीम ने बनाई फाइनल में जगह, मलेशिया को 3-1 से दी शिकस्त

Newsdesk

यूएस ओपन: सबालेंका ने पेगुला को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लगातार तीसरे खिताब से एक जीत दूर

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading