22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केदारनाथ धाम का किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग, 2 मई । उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंची। उन्होंने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लेते हुए समीक्षा की और 10 मई को कपाट खुलने से पहले सभी जरूरी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्य सचिव, पर्यटन विभाग के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) भास्कर खुल्बे, डीजीपी अभिनव कुमार, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के साथ केदारनाथ पहुंची।

उन्होंने मंदाकिनी सरस्वती घाट, गेस्ट हाउस, अस्पताल, आस्था पथ, केदारनाथ मंदिर परिसर सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए तय डेडलाइन से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी को अधिक संसाधनों का प्रयोग करके निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गोल चबूतरे से मंदिर परिसर तक कॉरिडोर का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामाग्री में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने और यात्रा सुगम बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। मुख्य सचिव ने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी। अधिकारियों ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस विभाग के लिए केदारनाथ में तैयार हो रहे भवन और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित संस्थाओं को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading