सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रायबरेली से गांधी परिवार के अंतिम बादशाह होंगे राहुल : गिरिराज सिंह

पटना, 3 मई । राहुल गांधी के अमेठी के बदले रायबरेली से चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय सीट से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि राहुल गांधी रायबरेली से गांधी परिवार के अंतिम बादशाह होंगे। गांधी परिवार जहां से हारता है, वहां फिर दोबारा नहीं जाता। राहुल गांधी अमेठी से हार गए तो उन्होंने वो सीट छोड़ दी, इस बार रायबरेली भी हारेंगे तो वो भी छोड़ देंगे।

जिस तरह बहादुर शाह जफर मुगल सल्तनत के अंतिम बादशाह थे, गांधी परिवार के लिए रायबरेली से राहुल गांधी अंतिम बादशाह हैं।

वहीं जदयू ने भी राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर तंज कसा है। बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने से इंकार कर कांग्रेस की उम्मीद पर पानी फेर दिया। राहुल गांधी भी स्मृति ईरानी से सामना करने को तैयार नहीं हैं।

राहुल गांधी को दो सीटों से चुनाव लड़ना पड़ रहा है। कांग्रेस राजनीतिक जमीन खोती जा रही है। कांग्रेस भले राष्ट्रीय पार्टी का दंभ भर ले लेकिन, स्थिति क्षेत्रीय पार्टी जैसी है। कांग्रेस रसातल की ओर जा रही है।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading