35 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

देवेंद्र फडणवीस ने प्याज के निर्यात से प्रतिबंध हटाने का किया स्वागत

नागपुर, 4 मई । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को प्याज के निर्यात से प्रतिबंध हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से बार-बार प्याज के निर्यात पर लगी रोक हटाने की मांग कर रही थी। उन्होंने यह मांग मानने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे प्याज की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होगी जिससे किसानों को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार तथा वह खुद प्याज के निर्यात को मुक्त कराने की कोशिश कर रहे थे। हमने केंद्र सरकार को किसानों को होने वाले नुकसान के बारे में बताया था।

बता दें कि केंद्र सरकार से शनिवार को प्याज निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया। हालांकि इस संबंध में जारी अधिसूचना में अगले आदेश तक न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन की शर्त रखी गई है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है और निर्यात को मुक्त करने से सबसे ज्यादा फायदा राज्य के किसानों को होगा।

अन्य ख़बरें

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वाॅं बलिदान दिवस भव्यता से मनाया जायेगा

Newsdesk

श्री जानकीरमण महाविद्यालय में भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त रचनाकारों का हुआ अभिनंदन

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जबलपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading