November 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ब्राज़ील में तूफान में 100 की मौत, 1 लाख घर क्षतिग्रस्त

साओ पाउलो, 9 मई । दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में रिकॉर्ड बारिश और बाढ़ की वजह से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 100,000 घर नष्ट हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ म्युनिसिपैलिटी ने बुधवार को एक अपडेट में कहा कि राज्य में उफनती नदियों और बाढ़ से लगभग 1.45 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग दो लाख लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हुए हैं।

नागरिक सुरक्षा एजेंसी के आंकड़ों के आधार पर, 29 अप्रैल से राज्य में खराब मौसम का दौर शुरू हुआ, जिसमें 99,800 घर या तो पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा से लगे राज्य के 497 शहरों में से 414 शहर तूफान से प्रभावित हुए हैं और आपात स्थिति की घोषणा की गई है।

बुनियादी ढांचे के साथ-साथ कृषि, पशुधन, उद्योग, वाणिज्य और सेवाओं को 4.6 बिलियन रियल (लगभग 904 मिलियन डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ है।

केवल एक सप्ताह में, रियो ग्रांडे डो सुल में पांच महीने के बराबर बारिश हुई, जिससे भयानक बाढ़ आ गई।

अन्य ख़बरें

रूसी गैस को लेकर गैर-जिम्मेदाराना रवैया ही है यूरोप में दंगों की वजह: किरिल दिमित्रिएव

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू, दिल्ली समेत 7 हवाई अड्डों पर शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट; 2027 में व्यापक लॉन्च की तैयारी

Newsdesk

पाकिस्तान में सिखों के गुरुद्वारों की बदहाली, विदेशों में विरासत संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

Newsdesk

Leave a Comment