23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी में भाजपा की होगी सबसे बड़ी हार, इंडिया गठबंधन का आ रहा तूफान : राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कन्नौज में इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली में सपा मुखिया अखिलेश यादव के पक्ष में एक जनसभा

कन्नौज, 10 मई । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कन्नौज में इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली में सपा मुखिया अखिलेश यादव के पक्ष में एक जनसभा में कहा कि यूपी में भाजपा की सबसे बड़ी हार होगी। यहां पर इंडिया गठबंधन का तूफान आ रहा है।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी और शाह चुनाव के वक्त आप सबका ध्यान भटकाने का काम करेंगे। लेकिन आप को संविधान बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ वोट करना होगा। यूपी में इंडी गठबंधन का तूफान आ रहा है। यूपी में बीजेपी की सबसे बड़ी हार होने जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी फिर से पीएम बने तो गांधीजी और अंबेडकर के बनाए संविधान को खत्म करने का काम करेंगे। लेकिन हम कहते हैं कि किसी को हम संविधान की किताब नष्ट करने के लिए हाथ नहीं लगाने देंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा, सत्येंद्र जैन को जेल भेजा, मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। अरे पूरी जिंदगी जेल में रखो, डरने वाले नहीं हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की कन्नौज से बहुत बड़ी जीत होने जा रही है। ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है, भाजपा जीतेगी तो संविधान खत्म हो जाएगा। अखिलेश यादव पांच साल मुख्यमंत्री रहे। ऐसे में भाजपा की नफरत देखिए, मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाकर उनका अपमान किया गया है। वहीं, अब कन्नौज में अखिलेश जी मंदिर में गए, तो वहां भी भाजपा वालों ने गंगाजल से धोकर उनका अपमान किया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने का काम किया है, कन्नौज में जितने भी बड़े-बड़े काम दिखाई दे रहे हैं, समाजवादी सरकार के किए हुए हैं। जो लोग हाईवे पर चलते हैं उनको पता है कि हाईवे समाजवादियों ने बनवाया है, लेकिन हमने कभी हाईवे को धुलवाया नहीं।

उन्होंने कहा कि यह कन्नौज के हमारे लोग इस बार हमें ना केवल जिताने जा रहे हैं, बल्कि देश की बड़ी जीतों में कन्नौज का नाम शामिल करने जा रहे हैं। मैंने अपना पहला चुनाव भी कन्नौज से लड़ा था। हम अपने कन्नौज के लोगों को भरोसा दिलाते हैं जो विकास की सुगंध रुकी है, उसे बढ़ाने का काम करेंगे।

अन्य ख़बरें

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 22 बोरियों में भरे सुतली बम सहित ₹2.50 लाख की सामग्री जब्त

Newsdesk

योगेश शिवहरे बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Newsdesk

आतरवानी में इको विकास समिति की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को वितरित की गईं सोलर झटका मशीनें

Newsdesk

Leave a Comment