23.6 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सैम पित्रोदा विवाद : प्रल्हाद जोशी ने कहा, कांग्रेस देश को बांटने की कर रही कोशिश

हुबली, (कर्नाटक) 10 मई | भारत में विविधता पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पीढ़ियों से देश को बांटने में लगी हुई है।

पत्रकारों से बात करते हुए, जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि देश एकजुट नहीं है।

उन्हाेंने कहा, “कांग्रेस के नेता दक्षिण भारत और उत्तर भारत के संबंध में विभाजनकारी भाषा बोल रहे हैं। भारत ने जाति, संस्कृति, रंग की सीमाओं को पार कर लिया है और इसकी एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है।”

उन्होंने कहा,“भारत कभी अफ़ग़ानिस्तान तक फैला हुआ था। विभिन्न कारणों से देश अब छोटा हो गया है। हालांकि यह एक अलग देश है, पीढ़ियों से इसकी एक ही संस्कृति है।”

जोशी ने कहा,“ एक हजार वर्षों से, दक्षिण और उत्तर भारत में बच्चों के नाम भगवान राम के नाम पर रखे जाते रहे हैं। इससे पता चलता है कि पूरे देश की संस्कृति एक है। उत्तर में लोग काशी विश्वनाथ मंदिर जाते हैं और दक्षिण में लोग रामेश्वर मंदिर जाते हैं। दोनों मंदिरों में लोगों को एक ही भगवान मिले हैं। जोशी ने कहा, कांग्रेस के लिए विभाजनकारी भाषा बोलना सही नहीं है

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading